बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी शुरू करेगी समीक्षा व आभार बैठकों की श्रृंखला

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव–2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक समीक्षा और आभार प्रकट करने की व्यापक पहल शुरू करने जा रही है। पार्टी 8, 9 और 10 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, पटना और पूर्णिया में क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करेगी। इन बैठकों में चुनावी प्रदर्शन का विश्लेषण और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार, बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ तिवारी सहित शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संबंधित क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और संयोजक भी इसमें शामिल होंगे।

बैठकों का कार्यक्रम

  • 8 दिसंबर: मिथिला और तिरहुत की बैठक—मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय
  • 8 दिसंबर: चंपारण और सारण की बैठक—मोतिहारी जिला कार्यालय
  • 9 दिसंबर: मगध, शाहाबाद, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा—भाजपा प्रदेश कार्यालय
  • 10 दिसंबर: भागलपुर, कोसी और सीमांचल—पूर्णिया जिला कार्यालय

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग ने कुल 202 सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इनमें भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू ने 85, लोजपा-आर ने 19, हम ने 5 और रालोमो ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More