News Saga Desk
पटना | यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी पूरी जानकारी साझा की। इन ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
1. पटना–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02309)
- प्रस्थान: 6 और 8 दिसंबर
- समय: रात 20:30 बजे
- आगमन: अगले दिन दोपहर 15:00 बजे
2. आनंद विहार–पटना स्पेशल (02310)
- प्रस्थान: 7 और 9 दिसंबर
- समय: शाम 19:00 बजे
- आगमन: अगले दिन दोपहर 14:00 बजे
3. पटना–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02395)
- प्रस्थान: 7 दिसंबर
- समय: रात 20:30 बजे
- आगमन: अगले दिन दोपहर 15:00 बजे
4. आनंद विहार–पटना स्पेशल (02396)
- प्रस्थान: 8 दिसंबर
- समय: शाम 19:00 बजे
- आगमन: अगले दिन दोपहर 14:00 बजे
समस्तीपुर रेल डिवीजन पूरी तरह अलर्ट
समस्तीपुर रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विभाग लगातार अलर्ट रहता है। ऐसे में पटना और दरभंगा से दिल्ली के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की परेशानी कम करने में मदद करेगा और उनकी यात्रा भी ज्यादा सहज होगी।
इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के संकट के चलते हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। पटना–दिल्ली रूट पर किराए में अचानक भारी उछाल से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ऐसे समय में रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
No Comment! Be the first one.