इंडिगो सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से उड़ानें ठप, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

News Saga Desk

इंडिगो एयरलाइंस पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन और रोस्टर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी से जूझ रही है, जिसका सीधा असर उड़ानों की नियमितता पर पड़ रहा है। शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी 26 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों की दिक्कतें बढ़ीं
पटना एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों ने अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं।

  • आजाद खान ने बताया कि उनका पटना से दिल्ली और फिर दुबई का सफर तय था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें यात्रा टालनी पड़ी।
  • सचिन कुमार ने कहा कि पटना से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई और एयरलाइंस ने अब 8 दिसंबर की तारीख का टिकट दिया है।
  • अशोक कुमार ने कहा कि हैदराबाद की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। वह प्रयागराज से पटना आए थे और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी रद्द करना पड़ा।
  • अफजल हसन अपने छोटे बच्चों के साथ दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कैंसिलेशन की जानकारी मिली।
  • मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पटना से दिल्ली और फिर मस्कट जाना था। फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी नौकरी पर असर पड़ने की आशंका है।

यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव
इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर यात्रियों की असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि अगले तीन दिनों में उड़ानों का शेड्यूल सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।

पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय किया है। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं— 0612-220797 और 9471000714। साथ ही, एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा फंसे यात्रियों को फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए गए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More