जशपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से कार टकराने पर पांच लोगों की मौत

NEWS SAGA DESK

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहां एनएच-43 पर पतराटोली के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। जानकारी के अनुसार कार कुनकुरी से जशपुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी जा रही है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More