इंडिगो संकट जारी: सातवें दिन भी 250 से अधिक उड़ानें रद्द, DGCA ने नोटिस पर जवाब की समयसीमा बढ़ाई

News Saga Desk

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट सातवें दिन भी गहराया हुआ है। सोमवार को कंपनी ने दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कंपनी का कहना है कि रद्द उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है, और अब तक 610 करोड़ रुपये से अधिक के टिकट रिफंड प्रोसेस किए जा चुके हैं

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 134 उड़ानें रद्द की गईं—जिसमें 75 प्रस्थान और 59 आगमन उड़ानें शामिल थीं। वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट से 127 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 62 प्रस्थान और 65 आगमन वाली उड़ानें शामिल हैं।

DGCA ने दिया ‘कारण बताओ नोटिस’, जवाब का समय बढ़ा

इंडिगो में पिछले कुछ दिनों से जारी अव्यवस्था को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही मैनेजर इस्द्रो पोर्क्वेरास को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दोनों अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद DGCA ने उन्हें सोमवार शाम 6 बजे तक जवाब जमा करने की अनुमति दे दी है।

शनिवार को जारी नोटिस में रविवार शाम तक जवाब माँगा गया था। लेकिन बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित होने और कंपनी के स्पष्टीकरण देना बाकी होने पर समय सीमा बढ़ाई गई।

लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंसे

दो दिसंबर से जारी उड़ान रद्दीकरण की समस्या ने कंपनी को भारी आलोचना के दायरे में ला दिया है। इंडिगो ने इसके पीछे पायलटों की नई उड़ान ड्यूटी टाइमिंग और हाल में लागू किए गए नियमों में बदलाव को कारण बताया है। इन रद्द उड़ानों के चलते लाखों यात्री देशभर के एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं और लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More