NEWS SAGA DESK
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन के ‘सुप्रभातम्’ कार्यक्रम में रोज प्रसारित होने वाले संस्कृत सुभाषितों की सराहना करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर सुबह संस्कार, मूल्य और संस्कृति का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुप्रभातम् कार्यक्रम में प्रतिदिन एक संस्कृत सुभाषित प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं का सार निहित होता है। अपने पोस्ट में उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया।
प्रधानमंत्री के अनुसार, सुप्रभातम् में प्रसारित होने वाले श्लोक न केवल भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति आकर्षित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं, विशेषकर संस्कृत में निहित विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
No Comment! Be the first one.