इंडिगो के CEO को DGCA का कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब देने का आदेश

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोरक्वेरस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। DGCA ने फ्लाइट संचालन में हाल ही में आई बड़ी रुकावटों को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

रेगुलेटर ने नोटिस में कहा है कि इंडिगो में बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल फेलियर, प्लानिंग और संसाधन प्रबंधन में गंभीर चूक दिखाई दी है। पोरक्वेरस, जो एयरलाइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी हैं, उन्हें भी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

सीईओ पीटर एल्बर्स को भेजे नोटिस में DGCA ने लिखा है कि एक शीर्ष प्रबंधक के रूप में वे एयरलाइन के विश्वसनीय संचालन और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं।

पिछले पांच दिनों से इंडिगो की सेवाएं प्रभावित हैं, जिसके चलते देशभर में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। सैकड़ों उड़ानें रद्द और कई घंटों की देरी से चल रही हैं। वहीं टिकटों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More