पूर्णिया एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर तेज कदम: एनएच-31 से लिंक के लिए सर्वे और कमेटी गठन

News Saga Desk
पूर्णिया एयरपोर्ट को एनएच-31 से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की गई। पथ प्रमंडल पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता को एनएच-31 से एयरपोर्ट तक सड़क संपर्क विकसित करने के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

कमेटी का गठन

इस कार्य के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें शामिल हैं—

  • अनुमंडल पदाधिकारी (सदर)
  • कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल)
  • नगर आयुक्त
  • एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी
  • अंचलाधिकारी नगर
  • जिला भू-अर्जन पदाधिकारी

डीएम ने एप्रोच साइटिंग सिस्टम के लिए 15.99 एकड़ भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह प्रक्रिया रक्षा मंत्रालय से अनुमोदन मिलने के बाद आगे बढ़ेगी। साथ ही स्टेशन कमांडर, चूनापुर एयरबेस को आवश्यक समन्वय करने को कहा गया।

अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश

बैठक में डीएम ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार एयरफोर्स हवाई अड्डे पर अग्निशमन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए।

  • छुट्टी पर जाने वाले कर्मियों के स्थान पर स्थानीय प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था
  • विशेष प्रशिक्षण के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण संस्थान भेजा जाएगा
  • प्रशिक्षण का खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी उठाएगी
  • अग्निशमन वाहनों के संचालन के लिए ड्राइवरों को परिवहन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने को कहा गया

इंटरिम टर्मिनल पर मेडिकेयर और एंबुलेंस की व्यवस्था

सिविल सर्जन को चूनापुर एयरपोर्ट और नवनिर्मित इंटरिम टर्मिनल पर मेडिकल ऑफिसर, पारा मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही चिकित्सा कर्मियों की रोस्टर लिस्ट जल्द देने को कहा गया।

नागरिक सुरक्षा कर्मियों को मानदेय भुगतान

हवाई पट्टी से पशु-पक्षियों को दूर रखने के लिए नियुक्त नागरिक सुरक्षा वालंटियर्स को उपलब्ध राशि से एक महीने का मानदेय तुरंत भुगतान किया जाएगा।
इंटरिम टर्मिनल निदेशक को निर्देश दिया गया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों का मानदेय जल्द उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में एयरपोर्ट, वायुसेना, स्वास्थ्य, अग्निशमन और पथ निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और सभी को अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More