नए साल से पटना–दिल्ली रूट पर चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

News Saga Desk

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब पटना से दिल्ली के बीच दौड़ने के लिए तैयार है। नये साल से इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। 140–160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन तेजस एक्सप्रेस से भी कम समय में पटना से दिल्ली पहुंचाएगी।

सूत्रों के अनुसार कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से ट्रेन का पहला रैक करीब 15 दिनों में पटना भेजा जाएगा। रैक के पहुंचते ही पटना–नई दिल्ली रूट पर ट्रायल रन शुरू होगा। ट्रायल के सफल होने के बाद ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की योजना है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन शाम को पटना से चलेगी और सुबह दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में भी यही शेड्यूल रहेगा।

किराए की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर का किराया तेजस से अधिक होने की संभावना है, लेकिन यह ट्रेन कम से कम दो घंटे पहले गंतव्य पर पहुंचाएगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा।

क्या होंगी वंदे भारत स्लीपर की खासियतें?

इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे—11 AC3, 4 AC2 और 1 AC1। कुल 827 बर्थ में AC3 में 611, AC2 में 188 और AC1 में 24 सीटें होंगी। मांग बढ़ने पर कोच की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें कवच सिस्टम लगाया गया है, जो खतरे का संकेत मिलते ही ट्रेन को स्वतः रोक देता है।

कैसा होगा ट्रेन का इंटीरियर?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर एक प्रीमियम होटल जैसा अनुभव देगा। इसमें USB-इंटीग्रेटेड रीडिंग लैंप, हाई-स्पीड Wi-Fi के साथ इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियल-टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, AC1 में गर्म पानी की शावर सुविधा, ऊपरी बर्थ के लिए एर्गोनोमिक सीढ़ियां और PRM-फ्रेंडली टॉयलेट जैसी सुविधाएं होंगी।

लोगों में इस आधुनिक और हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को लेकर खासा उत्साह है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More