कस्तूरबा विद्यालयों में ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास शुरू, 2300 छात्राओं को मिलेगा फायदा

News Saga Desk

बिहार के गया जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब छात्राओं को स्कूल टाइम के बाद डाउट क्लास के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कृष्ण मुरारी गुप्ता की पहल पर इन विद्यालयों में ऑनलाइन स्मार्ट डाउट क्लास शुरू की जा रही है।

हाल ही में डीईओ कार्यालय में कस्तूरबा विद्यालयों के वार्डेन्स के साथ हुई बैठक में छात्राओं की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी दौरान डाउट क्लास की समस्या उठी, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि छात्राओं को हॉस्टल में ही मोबाइल या ICT लैब के माध्यम से ऑनलाइन क्लास की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकारी स्कूलों में कार्यरत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद ली जाएगी, जो न सिर्फ विषय पढ़ाएंगे बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मार्गदर्शन देंगे।

डीईओ ने बताया कि चार–पांच शिक्षकों का चयन कर लिया गया है, जबकि अन्य शिक्षकों का चयन प्रक्रिया में है। जल्द ही ऑनलाइन स्मार्ट क्लास की शुरुआत कर दी जाएगी।

2300 छात्राओं को मिलेगा लाभ

गया के 14 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय—अतरी, बाराचट्टी, बोधगया, गुरुआ, इमामगंज, खिजसराय, मोहड़ा, परैया, टिकारी, बेलागंज, डोभी, गया टाउन, टनकुप्पा और वजीरगंज—को इस पहल में शामिल किया गया है। टाइप थ्री विद्यालयों में 200 और टाइप फोर में 100 छात्राओं की क्षमता है, जिसके तहत कुल लगभग 2300 छात्राएं लाभान्वित होंगी। वर्तमान में करीब 1400 छात्राएं नामांकित हैं।

ICT लैब की स्थापना

इन विद्यालयों में ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब भी स्थापित की जा रही है। लैब में कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल लर्निंग कंटेंट और स्मार्ट टीवी सहित सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे छात्राओं की पढ़ाई और अधिक आसान और प्रभावी होगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More