ठंड का प्रकोप: अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में और गिरेगा तापमान

News Saga Desk

देशभर में मौसम के मिजाज लगातार सख्त बने हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर जारी रहने की संभावना है.

आईएमडी का अनुमान है कि 16 और 17 दिसंबर को यूपी और एमपी के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. इसी अवधि में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है. हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर तक और पूर्वोत्तर भारत में 16 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है.

मौसम का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है. उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज गति से चल रही उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम भी मौसम में बदलाव की वजह बन रही है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. 17 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर की संभावना है.

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

15 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 15, 20 और 21 दिसंबर को जबकि उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

तापमान और शीतलहर की स्थिति

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. गुजरात में फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. महाराष्ट्र समेत मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले एक हफ्ते तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 16 से 20 दिसंबर तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More