News Saga Desk
फैंस लंबे समय से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार विजय दिवस के मौके पर मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। देशभक्ति से भरपूर यह टीजर दर्शकों में जोश और उत्साह भर देता है।
टीजर की शुरुआत युद्ध के मैदान से होती है, जहां चारों ओर बम धमाकों और गोलियों की आवाजें गूंजती हैं। इसी बीच सनी देओल की गूंजती आवाज सुनाई देती है-
“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से या जमीन से, सामने एक हिंदुस्तानी खड़ा पाओगे, सीना ठोककर कहेगा-हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।”
यह डायलॉग टीजर को और भी पावरफुल बना देता है।
टीजर में मोना सिंह और सोनम बाजवा की भी झलक दिखाई गई है। सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी का दमदार अंदाज दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के रिव्यू आने लगे हैं, जहां लोग इसे जबरदस्त और रोमांचक बता रहे हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है।
यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
No Comment! Be the first one.