मुजफ्फरपुर सामूहिक आत्महत्या मामला: अमरनाथ राम और तीन बेटियों की मौत की जांच CID के हवाले

News Saga Desk

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के निर्देश पर एक विशेष CID टीम को जिले में भेजा गया है, जो पूरे मामले की गहन पड़ताल करेगी

CID की टीम घटनास्थल के साथ-साथ आसपास की परिस्थितियों, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। जांच का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि यह भी जांचा जाएगा कि पीड़ित परिवार को केंद्र या राज्य सरकार की किसी कल्याणकारी योजना का लाभ मिला था या नहीं। इसके अलावा, परिवार पर किसी प्रकार का कर्ज, दबाव, अवैध वसूली या सूदखोरी का असर तो नहीं था, इसे भी जांच के दायरे में रखा गया है।

डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को CID जांच में हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच का उद्देश्य मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाना है, ताकि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक तत्वों की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी पर सख्ती

इस घटना के बाद राज्य सरकार ने गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि बिहार से गुंडा बैंक का खात्मा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का मानना है कि अवैध वसूली और सूदखोरी जैसी गतिविधियां कमजोर वर्ग के लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ देती हैं।

नवलपुर मिश्रौलिया की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More