BPSC 70वीं मेन्स का रिजल्ट जारी, 5401 उम्मीदवार सफल, इंटरव्यू जल्द

News Saga Desk

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता मेन्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5401 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

मेन्स परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। बीपीएससी कैलेंडर 2025-26 के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाएगा, जिसकी विस्तृत तिथि और कार्यक्रम जल्द जारी होने की संभावना है।

ऐसे चेक करें BPSC 70th Mains Result 2025:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर Latest News सेक्शन पर क्लिक करें
  • BPSC 70th Mains Result 2025 PDF लिंक खोलें
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट देखें

गौरतलब है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 2035 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच हुआ था। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर DSP, DC, राजस्व अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, सहायक निदेशक और बिहार शिक्षा सेवा समेत विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।

Read More News

Read More