कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भविष्य की भूमिका पर चर्चाएं तेज

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें नितिन नबीन ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं और नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले सप्ताह ही नितिन नबीन को पार्टी की कमान सौंपी है, जिसके बाद से वह लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं से संवाद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात हुई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होगा और वे ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विधानसभा सदस्यता छोड़ने की अटकलें तेज

सूत्रों के अनुसार, कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन जल्द ही बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब उनका मुख्य कार्यक्षेत्र दिल्ली होगा। वहीं, अगले साल की शुरुआत में बिहार से राज्यसभा की चार सीटें रिक्त होने जा रही हैं, ऐसे में पार्टी उन्हें उच्च सदन भेजने पर भी विचार कर सकती है। ऐसा होने पर उन्हें दिल्ली में आधिकारिक आवास मिलने की संभावना है, जिससे पार्टी कार्यों के संचालन में सुविधा होगी।

मंत्री पद से पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के एक दिन बाद ही नितिन नबीन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वह बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को, जबकि पथ निर्माण विभाग उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंपी गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More