सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन, बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

News Saga Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी (90) का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को करीब 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को पटना के बांस घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग भी शामिल हुए। परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी पिछले करीब दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं। इस दौरान निशांत कुमार नियमित रूप से अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे और उनका हालचाल लेते रहे।

निधन के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपनी नानी को याद किया। उन्होंने लिखा कि नानी मां के जाने से उनका मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि उनकी नानी सिर्फ एक रिश्ते तक सीमित नहीं थीं, बल्कि स्नेह, कहानियों और मुस्कान से भरी एक ऐसी छांव थीं, जो हमेशा परिवार के साथ रही। निशांत कुमार ने आगे लिखा कि नानी ने उन्हें प्रेम और अच्छाई की सीख दी, जिसे वह जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि जहां भी वे हों, परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More