बिहार शरीफ को बड़ी सौगात, जनवरी से नए पावर सब स्टेशन से निर्बाध बिजली सप्लाई

News Saga Desk

बिहार के हर कोने तक बेहतर बिजली व्यवस्था पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बिहार शरीफ के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शहर के सुपर ग्रिड कैंपस में बना नया पावर सब स्टेशन लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। फिलहाल केवल कुछ छोटे-मोटे तकनीकी कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।

जनवरी से शुरू होगी बिजली आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, इस नए पावर सब स्टेशन से जनवरी महीने से बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे खासतौर पर बिहार शरीफ शहर के दक्षिणी इलाकों और आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को चार्ज कर सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। इस सब स्टेशन की क्षमता 20 एमवीए रखी गई है, जिससे क्षेत्र की बढ़ती बिजली मांग को पूरा किया जा सकेगा।

करीब 7 करोड़ रुपये की लागत

नए पावर सब स्टेशन के निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार शरीफ में रामचंद्रपुर, चांदपुरा, बड़ी पहाड़ी और सोहसराय में पावर सब स्टेशन संचालित हैं। लेकिन लगातार बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए एक अतिरिक्त सब स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

अन्य क्षेत्रों में भी बनेंगे पावर सब स्टेशन

बिजली विभाग के अनुसार, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मणिराम अखाड़ा और नालंदा कॉलेज के पास भी नए पावर सब स्टेशन बनाने की योजना है। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है, ऐसे में यह नया सब स्टेशन शहर में बिजली संकट को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More