रेल किराया बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, अश्विनी वैष्णव को इस्तीफे की मांग

News Saga Desk

कांग्रेस ने रेल किराये में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार पर सोमवार को तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि रेल मंत्रालय की जवाबदेही खत्म हो गई है और केवल प्रचार में समय व्यर्थ किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। केंद्रीय बजट से पहले इस वर्ष दूसरी बार किराया बढ़ाया गया।

खरगे ने आरोप लगाया कि रेलवे अब सुरक्षित नहीं है और एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2014-23 तक 2.18 लाख लोगों की मौत रेलवे हादसों में हुई। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे में 3.16 लाख रिक्तियां होने के बावजूद युवाओं को संविदा पर नौकरी दी जा रही है।

रेल मंत्रालय ने 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसा और वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More