मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या

News Saga Desk

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंजाम सामने आया है। मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुरजी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति कपिलेश्वर महतो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनिमेश चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में मनियारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसी दौरान आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी से भी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More