‘एनिमल 2’ में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी सलोनी बत्रा

News Saga Desk

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर दर्शकों को चौंका दिया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस इंटेंस ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम ‘एनिमल पार्क’ रखा गया है और अब इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस सलोनी बत्रा ने पुष्टि की है कि वह ‘एनिमल पार्क’ का हिस्सा होंगी। सलोनी पहले पार्ट ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बड़ी बहन के किरदार में नजर आई थीं।

सलोनी बत्रा इन दिनों वेब सीरीज ‘भय’ में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘एनिमल 2’ को लेकर बात करते हुए कहा, “मैं ‘एनिमल 2’ में हूं। लोगों ने ‘एनिमल’ को काफी पसंद किया और मेकर्स ऐसे ही मनोरंजन और एक्शन से भरपूर कंटेंट बनाना चाहते हैं। यह बॉक्स ऑफिस और हमारे लिए भी अच्छा है।”

वहीं, इससे पहले रणबीर कपूर भी ‘एनिमल पार्क’ को लेकर अपडेट दे चुके हैं। रणबीर ने कहा था कि ‘एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया था कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा उनसे फिल्म के आइडिया, म्यूजिक और किरदारों को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और यह प्रोजेक्ट काफी रोमांचक होने वाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसमें वह भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ भी दिखाई देंगे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More