औरंगाबाद में रेल हादसा: फेसर स्टेशन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी

News Saga Desk

बिहार के दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर मंगलवार देर रात एक रेल हादसा हुआ। फेसर स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब मालगाड़ी डाउन मेन लाइन से लूप लाइन में प्रवेश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 11 बजकर 55 मिनट पर मालगाड़ी के लूप लाइन में जाते समय पीछे की तीन बोगियों के पहिये पटरी से उतर गए। घटना के बाद एहतियातन इन बोगियों को काटकर अलग कर दिया गया और मालगाड़ी को आगे निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे तक बोगियों के पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया गया और लूप लाइन को भी पूरी तरह बहाल कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More