बेगूसराय में जदयू छात्र नेता को बदमाशों ने मारी गोली, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक

News Saga Desk

बेगूसराय: जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जदयू के छात्र नेता सोनू कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद सोनू करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग आगे नहीं आए।

यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी रेलवे गुमटी के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। करीब 25 वर्षीय सोनू कुमार एसबीएसएस कॉलेज के छात्र हैं और जदयू के छात्र संगठन से जुड़े हुए हैं। वे लोहिया नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं।

घायल सोनू ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करते हुए जिम जा रहे थे, तभी अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े।

सोनू का कहना है कि गोली लगने के बाद उन्होंने राहगीरों से बार-बार अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने बताया, “मैं लोगों से कहता रहा कि मेरी जान चली जाएगी, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी।”

करीब 30 मिनट तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद सोनू ने खुद अपने मोबाइल से परिचित जिम संचालक, जो उनके मामा हैं, को फोन किया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल सोनू को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल छात्र नेता ने बताया कि उनका किसी से कोई निजी विवाद नहीं था और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली थी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More