जमुई पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय AK-47 सप्लायर पटना से गिरफ्तार

News Saga Desk

बिहार के जमुई जिले की मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी से जुड़े कुख्यात आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह गांव का निवासी है। वह विशेष रूप से AK-47 जैसे प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था। मलयपुर थाना में उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पटना के एक इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को मलयपुर थाना लाया गया।

मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी AK-47 हथियार सप्लाई मामले में वांछित था और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंगेर पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन, हथियारों के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा गुरुवार को विस्तृत जानकारी देंगे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More