जमुई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, हावड़ा-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

News Saga Desk

बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा-किऊल रेलखंड पर सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी अचानक डीरेल होकर पलट गई। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, आसनसोल से झाझा की ओर जा रही यह मालगाड़ी रात करीब 11:40 बजे टेलवा बाजार के पास बड़ुआ नदी पर बने रेलवे पुल के समीप पटरी से उतरने लगी। देखते ही देखते कई डिब्बे पलट गए। इस दुर्घटना में लगभग 10 डिब्बे पटरी पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे बड़ुआ नदी में जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ट्रैक में खराबी, तकनीकी समस्या या किसी अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई।

रेलवे के अनुसार, डीरेल हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने में 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है। ट्रैक की जांच और आवश्यक मरम्मत के बाद ही ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए वैकल्पिक रूट से ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जा रहा है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More