अल्मोड़ा में बस हादसा: भिकियासैंण के पास खाई में गिरी बस, 6-7 यात्रियों की मौत की आशंका

News Saga Desk

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 6 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का विवरण:

एसडीआरएफ की टीम तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजी गई। हादसे के समय बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही थी और रास्ते में विनायक के पास खाई में गिर गई। बस में करीब 17-18 यात्री सवार थे।

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत दल और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी बेहतर अस्पतालों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में लगातार हैं।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More