भारत-नेपाल सीमा पर कंबल में छुपाकर लाई जा रही शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

News Saga Desk

बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के भारत–नेपाल सीमा से सटे भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंबलों के अंदर छुपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर भिट्ठा थाना पुलिस ने सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के चलते दो लोगों को रोका गया। तलाशी के दौरान जब उनके पास मौजूद कंबलों की जांच की गई, तो उसके अंदर बड़ी चालाकी से छुपाई गई विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे नेपाल से शराब लाकर जिले के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। कंबल के जरिए शराब छुपाकर ले जाना उन्हें सुरक्षित तरीका लग रहा था।

भिट्ठा थाना पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More