मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइंस सिटी का निरीक्षण कर जानी सुविधाएं और प्रदर्शनी

News Saga Desk

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर, विभिन्न गैलरियों और विज्ञान आधारित प्रदर्शनों का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस साइंस सिटी में विज्ञान पर आधारित पांच गैलरी, 269 आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी, ऑडिटोरियम, 4डी थिएटर तथा छात्रों और शिक्षकों के लिए डोरमेट्री की सुविधाएं मौजूद हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी को विशिष्ट और आधुनिक अवधारणाओं के साथ विकसित किया गया है। यह विज्ञान और नवाचार का ऐसा केंद्र है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करता है और देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और सिद्धांत सरल रूप में समझने में मदद मिलेगी, जिससे विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और अधिक बढ़ेगी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More