जमुई में सांसद अरुण भारती के ‘लापता’ पोस्टर से हड़कंप, केके कॉलेज गेट पर मचा बवाल

News Saga Desk

बिहार के जमुई शहर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केके कॉलेज के मुख्य द्वार पर सांसद अरुण भारती के लापता होने से जुड़ा एक पोस्टर चिपका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर जैसे ही पोस्टर पर पड़ी, देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।

पोस्टर में जमुई सांसद अरुण भारती को ‘लापता’ बताया गया है। हालांकि यह पोस्टर किसने लगाया और इसके पीछे क्या मंशा है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक विरोध का तरीका बताया, जबकि कई लोग इसे शरारती तत्वों की हरकत मान रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कॉलेज गेट पर पोस्टर दिखाई देने के बाद लोग रुककर उसे पढ़ने लगे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दीं, जिससे कुछ ही समय में यह मामला तेजी से फैल गया और शहर में चर्चा का केंद्र बन गया।

पुलिस ने हटवाया पोस्टर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने मौके से पोस्टर हटवाया और यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इसे किसने और कब लगाया। पोस्टर लगाने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि सांसद अरुण भारती, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई हैं। ऐसे में सांसद के नाम से इस तरह का पोस्टर सामने आना राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल सांसद अरुण भारती के लापता होने जैसी किसी भी बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More