नए साल की शुरुआत घने कोहरे और शीतलहर से, बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

News Saga Desk

नए साल 2026 की शुरुआत बिहार में ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने साल के पहले पांच दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में यदि आप नए साल पर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की स्थिति जानना जरूरी है।

साल के पहले दिन का मौसम

1 जनवरी 2026 को मगध और शहाबाद प्रमंडल के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सारण और तिरहुत प्रमंडल में शीत दिवस के साथ घना कुहासा छाए रहने की आशंका है।

2 जनवरी को मौसम का हाल

2 जनवरी को पूर्णिया, कोसी, भागलपुर, मुंगेर और मगध प्रमंडल के जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि सारण, तिरहुत, दरभंगा, पटना और शहाबाद प्रमंडल के जिलों में घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

3 और 4 जनवरी का पूर्वानुमान

3 जनवरी को पूर्णिया, मुंगेर और दरभंगा प्रमंडल के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं 4 जनवरी को तिरहुत और सारण प्रमंडल के जिलों में फिर से घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। शेष जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करते वक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More