अंडमान में गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति की अहम बैठक, अध्यक्षता करेंगे अमित शाह

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके एक दिवसीय अंडमान दौरे का हिस्सा है। अमित शाह शुक्रवार को अंडमान पहुंचेंगे और दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सलाहकार समिति की बैठक शनिवार सुबह अंडमान के वंडूर स्थित होटल सी-प्रिंसेस में होगी। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद गृह मंत्रालय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिति मंत्रालय की नीतियों, कार्यक्रमों और उनके क्रियान्वयन को लेकर सांसदों और मंत्रियों के बीच संवाद का मंच है।

बैठक के बाद अमित शाह श्री विजयपुरम के आईटीएफ फील्ड में नवीन न्याय संहिता पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नेताजी स्टेडियम, श्री विजयपुरम में आयोजित कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार प्रशासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति आंतरिक सुरक्षा, शासन, सीमा प्रबंधन, साइबर अपराध और आपराधिक न्याय सुधारों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करती है। समिति में कुल 30 सांसद शामिल हैं, जिनमें 14 लोकसभा और 16 राज्यसभा के सदस्य हैं। इस बैठक में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार के भी शामिल होने की संभावना है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More