नए साल की खुशियों पर हादसे का साया, सुपौल में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

News Saga Desk

बिहार में नए साल के जश्न के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ताजा मामला सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोहागपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक के हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा वार्ड संख्या 6 निवासी रामदत्त यादव के 23 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव और इन्द्रदेव यादव के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी जरूरी काम से एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोहागपुर के पास पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण वह सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मृतकों के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय मोबाइल का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा था।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। नए साल का उत्साह पल भर में गहरे दुख में बदल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More