पटना में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा कड़ी, चेहरा ढककर आने पर प्रवेश और खरीदारी पर रोक

News Saga Desk

पटना। बिहार के सर्राफा बाजार से जुड़ा एक अहम फैसला सामने आया है। ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां अब ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नक़ाब, हेलमेट या किसी भी तरह से चेहरा ढककर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर लिया गया है और कल से पूरे प्रदेश में लागू होगा।

सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावना को आहत करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य की किसी भी ज्वेलरी दुकान में पूरी तरह चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को न तो प्रवेश दिया जाएगा और न ही उनके साथ किसी प्रकार का लेनदेन किया जाएगा। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि इस कदम से ज्वेलरी दुकानों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More