बिहार में 4 दिन तक कड़ाके की ठंड का कहर, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

News Saga Desk

बिहार में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए अगले चार दिनों का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 जनवरी को बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन इलाकों में कोल्ड डे और घने कुहासे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को शिमला जैसी ठंड का अहसास हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। इन जिलों में दिन के समय भी तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो मंगलवार को बिहार में इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भागलपुर के सबौर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4.6 से 9.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार गया और बोधगया में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, राजगीर और नालंदा में 5.5 डिग्री, जीरादेई में 5.7, समस्तीपुर में 6.3, औरंगाबाद में 6.4, भागलपुर और वाल्मीकिनगर में 6.6, छपरा में 6.8 और डेहरी में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले चार दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। खासतौर पर उत्तरी बिहार के जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है।

पटना में भी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। राजधानी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण दिनभर कनकनी महसूस की गई। शाम होते ही लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पटना समेत पूरे राज्य में ठंड का यही हाल बना रह सकता है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More