बिहार में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: ऑरेंज अलर्ट जारी, जनजीवन प्रभावित

News Saga Desk

पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे की मोटी चादर के कारण सूर्यदेव भी देर से निकल रहे हैं और जल्दी अस्त हो जा रहे हैं। धूप में पर्याप्त गर्माहट नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और अधिकतर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

कोहरे से थमी रफ्तार

घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है और 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। कोहरे के चलते राहगीरों और वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के लिए कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, किशनगंज में 5.8 डिग्री और गया जी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर के सबौर में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

तेज सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे कनकनी और ठिठुरन और बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More