बांका में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रहे SI को ट्रक ने कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

News Saga Desk

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह घटना बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार देर रात सड़क पार कर रहे एक सब-इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल एसआई को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद थाना परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक और खलासी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक एसआई की पहचान मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव निवासी पुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वे अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद समर्पित और सजग पुलिसकर्मी माने जाते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More