News Saga Desk
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रॉली की मदद से चलती हुई दिखाई दे रही हैं. अपने अतरंगी और अनोखे फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्हें लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स, बल्कि टीवी सितारे भी मज़ाक करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उर्फी एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं.
दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने ऐसा आउटफिट पहना था कि उनके लिए ठीक से चलना भी मुश्किल हो गया. मीडिया के सामने आने के लिए उन्हें ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में उर्फी ट्रॉली पर खड़ी होकर कहती नजर आती हैं कि उन्हें चलने में काफी दिक्कत हो रही थी, इसलिए होटल स्टाफ ने उन्हें ट्रॉली उपलब्ध कराई. उर्फी के मुताबिक, अगर वह पैदल जातीं तो वैन्यू तक पहुंचने में उन्हें करीब 20 मिनट लग जाते.
वीडियो में उर्फी व्हाइट कलर का आउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने हैवी मेकअप और हाई हील्स कैरी की हैं. वीडियो से साफ पता चलता है कि उन्हें हिलने-डुलने में भी परेशानी हो रही है.
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. जहां कुछ लोग उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें ओवरड्रामैटिक बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो मज़ाक उड़ाते हुए तीखी टिप्पणियां भी की हैं.
इसी बीच उर्फी जावेद से जुड़ा एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही उर्फी कैमरे के सामने से हटती हैं, वैसे ही टीवी सितारे अली गोनी, जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर और ईशा मालवीय आपस में बातचीत करते और हंसते हुए नजर आते हैं.
No Comment! Be the first one.