पटना के मनेर में दिनदहाड़े फायरिंग, स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर फरार हुए अपराधी

News Saga Desk

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल की पहचान संजय सोनी के रूप में हुई है, जो मनेर इलाके में सोना-चांदी का कारोबार करते हैं। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधियों ने पहले से घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दुकानदार को घेरकर पहले हाथापाई की और विरोध करने पर कंधे में गोली मार दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तीनों अपराधी पहले से इंतजार कर रहे थे। दुकानदार के पहुंचते ही उन्होंने उसे घेर लिया और झड़प के दौरान गोली चला दी। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है, जबकि अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक बाइक भी जब्त कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है।

दानापुर के एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More