जानीपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, होटल के पीछे मिला शव

News Saga Desk

पटना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका का शव उनके पति के होटल के पीछे कुछ दूरी पर बरामद किया गया।

महिला की पहचान 40 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है, जो जहानाबाद की रहने वाली बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, माला देवी रविवार को जहानाबाद से अपने ससुराल जानीपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव आई थीं। देर रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतका के पति सुबोध शर्मा बताए जा रहे हैं, जो जानीपुर इलाके में एक होटल का संचालन करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किस कारण से की गई, इसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 दीपक कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की जांच कई बिंदुओं और अलग-अलग एंगल से की जा रही है। जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More