जिम के आड़ में धर्मांतरण का मुख्य आरोपी फरीद अहमद पुलिस मुठभेड़ में घायल

News Saga Desk

मिर्ज़ापुर। जिले की कोतवाली देहात थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में धर्मांतरण के मामले से जुड़े मुख्य वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

यह पूरा मामला जिम के आड़ में चल रहे धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों द्वारा पहले ही दो जिम मालिक और दो जिम ट्रेनरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को कोतवाली देहात और एसओजी की संयुक्त टीम को खड़ंजाफाल क्षेत्र में आरोपी फरीद अहमद छिपे होने की सूचना मिली। दबिश के दौरान आरोपी ने पुलिस पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की और भागने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में फरीद अहमद (28 वर्ष, पुत्र अशरफ अली, निवासी पक्की सराय घंटाघर) बाएं पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मौके से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

थाना कोतवाली देहात पर मुठभेड़ और गिरफ्तारी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More