बारामती विमान हादसा: अनुभवी पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक समेत पांच की मौत

News Saga Desk

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब उनका विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। रनवे के पास विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। तेज धमाके के साथ कुछ ही पलों में पूरा विमान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

इस हादसे में अजित पवार के साथ विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। विमान ऑपरेटर वीएसआर एविएशन ने मृतकों की पहचान की पुष्टि की है। विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर थे, जबकि को-पायलट के रूप में कैप्टन शांभवी पाठक तैनात थीं। कंपनी के अनुसार, दोनों पायलट अनुभवी और प्रशिक्षित थे तथा उड़ान से पहले विमान की सभी तकनीकी जांच पूरी की गई थी।

शांभवी पाठक की एविएशन यात्रा

कैप्टन शांभवी पाठक ने अपनी शुरुआती शिक्षा भारत में पूरी की थी। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स, एविएशन और एयरोस्पेस साइंस एवं टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पूरी की, जहां उन्हें विमान संचालन, नेविगेशन और आपातकालीन प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण मिला।

शांभवी पाठक के पास वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) था, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उड्डयन मानकों के अनुरूप है। उन्होंने स्पाइसजेट से एविएशन सिक्योरिटी (AVSEC) की ट्रेनिंग ली थी और ए320 जेट से जुड़ी ओरिएंटेशन ट्रेनिंग भी पूरी की थी।

अनुभवी पायलट थे सुमित कपूर

Learjet 45 की कमान कैप्टन सुमित कपूर के हाथ में थी, जो इस उड़ान के पायलट-इन-कमांड थे। वरिष्ठ पायलट होने के नाते वे उड़ान के अहम चरणों—टेक-ऑफ और लैंडिंग—के दौरान निर्णय लेने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, Learjet 45XR (VT-SSK) जब रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय सुमित कपूर विमान में सवार सभी यात्रियों के साथ मौजूद थे। उन्हें बिजनेस जेट उड़ाने का व्यापक अनुभव था और वे पहले भी Learjet जैसे हाई-स्पीड जेट्स का संचालन कर चुके थे।

सेफ्टी रिकॉर्ड पर उठे सवाल

गौरतलब है कि वीएसआर एविएशन का एक Learjet 45 विमान वर्ष 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है, जिसकी जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने की थी। हालांकि उस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे, लेकिन मौजूदा दुर्घटना के बाद कंपनी के सेफ्टी रिकॉर्ड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More