1 लाख के लिए 2 महीने के बेटे की हत्या

भागलपुर। भागलपुर में 1 लाख रुपए दहेज के लिए पिता ने अपने 2 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी दहेज के लिए हमेशा अपनी पत्नी से लड़ता था, कहता था, ‘ये मेरा नहीं, नाजायज बच्चा है। 1 लाख रुपए अपने मायके से लेकर आओ तब रखेंगे।’

आरोपी पिता राजा नशे का आदी है। नशा करने के लिए उसने अपनी पत्नी के 30 हजार के जेवर तक बेच दिए थे। नशे के लिए पत्नी रुबी पर दहेज के लिए लगातार दबाव बनाता था।

वारदात के बाद आरोपी और उसके घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। दंपती को 3 बच्चे हैं, इनमें एक बेटी है। मृतक रोशन सबसे छोटा था। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र का है।

2019 में मंदिर में हुई थी शादी

मृतक के नाना अंजनी कुमार ने बताया, ‘राजा और रुबी की शादी 2019 में मंदिर से हुई थी। रिश्ते को लेकर परिवार वालों की रजामंदी थी। शादी में करीब 5 लाख रुपए खर्च हुए थे। शादी के बाद पति, सास यशोदा देवी और ससुर सिकंदर शाह मारपीट करते थे।’

‘बेटी से घटना की सूचना मिलने के बाद जब हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्चे की लाश पड़ी थी। दो लोग शव के पास मौजूद थे, जो वहीं के रहने वाले थे।’

‘गुरुवार शाम आरोपी राजा का अपनी पत्नी से दहेज को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो उसने अपने बेटे को गया घोंट कर मार डाला। घटना के बाद बच्चे की मां रुबी ने अपने मायके वालों को मामले की सूचना दी। आज शुक्रवार को मामले में केस दर्ज हुआ है।’

सास को पुलिस ने हिरासत में लिया

मृतक की मां रुबी देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा निजी वैन चालक है। नशे में रहने के कारण बच्चों और पत्नी की देखभाल नहीं करता था।

पति घर छोड़कर फरार है

सिटी एसपी डॉक्टर के रामदास ने कहा कि आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया है। FSL की टीम बुलाई गई है। मामले की जांच कराई गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मासूम की मौत कैसे हुई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More