सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री

News Saga Desk

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सूत्रों के अनुसार, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को 31 जनवरी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 31 जनवरी को एनसीपी संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके बाद शनिवार शाम तक उनके उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंच चुकी हैं।

अजित पवार के परिवार और एनसीपी के फैसले का समर्थन करेगी भाजपा: फडणवीस

सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि भाजपा और राज्य सरकार एनसीपी तथा दिवंगत अजित पवार के परिवार द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा,
“एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी फैसला लेगी, भाजपा और सरकार उसके साथ खड़ी रहेगी। हम अजित दादा के परिवार और पार्टी के साथ हैं।”

बजट प्रस्तुति को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

वित्त मंत्रालय का प्रभार दिवंगत अजित पवार के पास होने के कारण आगामी बजट को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अजित पवार बजट की अधिकांश तैयारियां कर चुके थे।
उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इस विषय को देखूंगा और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह तय किया जाएगा कि बजट कौन पेश करेगा।”

विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन

बता दे कि बुधवार को पुणे जिले के बारामती में हुई एक विमान दुर्घटना में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें प्रमुख राजनेताओं सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More