पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

News Saga Desk

पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए कोर्ट परिसर को खाली करा दिया।

धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन पूरी सतर्कता और सुरक्षा मानकों के तहत किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही कोर्ट में कामकाज शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि यह छठी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक किसी भी धमकी के बाद परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे कोर्ट परिसर के आसपास बिना कारण भीड़ न लगाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More