31 साल पुराने तीन मामलों में जमानत, सियासी मैदान में लौटे पप्पू यादव

News Saga Desk

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष पुराने तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद पटना की बेउर केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया। इस फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

जेल से बाहर निकलने के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी। उनका दावा है कि उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे संवेदनशील मामलों को लेकर आवाज उठा रहे थे।

यादव ने स्पष्ट किया कि वे आगे भी विभिन्न जन मुद्दों, खासकर नीट छात्रा मौत मामले सहित अन्य विषयों पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने न्यायपालिका के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

पप्पू यादव की रिहाई के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से विवादों और मुखर राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यादव की वापसी से राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More