बिहार पुलिस का वायरल वीडियो के बाद एक्शन: रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

News Saga Desk

बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला एक कथित वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी एक युवक से पैसे मांगती हुई नजर आ रही थी। वीडियो में 5 हजार रुपये की मांग करने और 500 रुपये लेने के बाद शेष राशि देने के लिए दबाव बनाने का दावा किया गया था।

वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों से छोड़ने की गुहार लगाते हुए यह कहता सुनाई दे रहा था कि उसके खिलाफ कार्रवाई होने से उसका भविष्य प्रभावित हो जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक किसी गंभीर अपराध में शामिल नहीं था और वह अपनी एक महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि युवती को जाने दिया गया, जबकि युवक को वाहन में बैठाकर थाने ले जाने की बात कही गई थी।

मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे और उच्च अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कराई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More