विराटनगर में सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना के बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

News Saga Desk

अररिया: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नेपाल के विराटनगर स्थित चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (सीडीओ) कार्यालय के पास मंगलवार सुबह एक संदिग्ध बम बरामद हुआ। यह स्थान बिहार के जोगबनी सीमा से सटा हुआ है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सेना और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। सेना के बम निरोधक दस्ते ने काले रंग के बैग में सड़क किनारे पैदल पथ पर रखे गए बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

चुनाव से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नेपाल में 5 मार्च को चुनाव प्रस्तावित है। हाल ही में जेन जी आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ। सरकार के सामने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छह माह के भीतर चुनाव संपन्न कराने की चुनौती है।

चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधि-व्यवस्था को कड़ा करते हुए शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति चार से अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, चुनाव से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है और आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

होली और चुनाव तिथि को लेकर उठे सवाल

नेपाल के तराई क्षेत्रों में होली का पर्व मनाया जा रहा है, ऐसे में चुनाव की घोषित तिथि को लेकर आम लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक पर्व को ध्यान में रखे बिना चुनाव तिथि की घोषणा की गई। इसे लेकर अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज हो गई है।चुनाव से ठीक पहले बम मिलने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More