नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

News Saga desk

सोशल मीडिया पर राज्यसभा में जाने की इच्छा जताने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता मौजूद रहे और उन्होंने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं।

नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और समर्थक भी मौजूद रहे। नेताओं ने इसे बिहार और देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। नीतीश कुमार के साथ मंच पर कई प्रमुख नेता दिखाई दिए, जिन्होंने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता की सराहना की।

मीडिया से बातचीत में नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना राष्ट्रीय राजनीति में उनके अनुभव का बेहतर उपयोग करने का अवसर देगा। उन्होंने बिहार के विकास और सुशासन की दिशा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।

वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से जदयू के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, CM आवास के बाहर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहें गुस्साए कार्यकर्ताओं ने CM आवास पहुंचे विधायकों को भगाया।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More