असम में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ IAF का सुखोई Su-30MKI, दो पायलटों की मौत

News Saga Desk

असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब होने के बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने गुरुवार रात 1:09 बजे विमान के क्रैश होने की पुष्टि की थी, जबकि शुक्रवार सुबह 9:14 बजे एक्स (X) पर पोस्ट कर दोनों पायलटों के निधन की जानकारी साझा की।

क्रैश के बाद शुरू हुआ तलाशी अभियान

हादसे के समय फाइटर जेट एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। उड़ान के दौरान अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी किया। इसके बाद भारतीय वायु सेना की टीम को असम के लिए रवाना किया गया। फिलहाल विमान के क्रैश होने की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सुखोई Su-30MKI की खासियत

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायु सेना का सबसे उन्नत और शक्तिशाली दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट माना जाता है। इसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक, निगरानी और कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में किया जाता है। इस हादसे के बाद वायु सेना के साथ-साथ पूरे देश में शोक का माहौल है।

जांच में जुटी वायु सेना

असम में संभावित क्रैश स्थल पर तलाशी अभियान जारी है। वायु सेना की टीम पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Read More News

Read More