रिक्शे पर बैठ विधानसभा पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, रिक्शा चालक बने इरफान अंसारी

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला सदन में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए कांग्रेस कोटे से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से पहुंची सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि उस रिक्शा को राज्य के स्वास्थ मंत्री Dr. Irfan Ansari चला रहे थे। दरअसल शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की यह तस्वीर उस समय चर्चा का विषय बन गई जब राज्य के मंत्री रिक्शा से विधानसभा पहुंचे।

राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे पर बैठकर विधानसभा पहुंचीं, जबकि उस रिक्शे को खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari चला रहे थे। मंत्रियों का यह अलग अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग और मीडिया भी हैरान रह गए।

विधानसभा के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। केंद्र की गलत नीतियों और कमजोर विदेश नीति के कारण देश लगातार मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।

Read More News

रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर...

Read More