Today’s History, 14 March 2026 : आज वर्तमान (Present) है, कल (Yesterday) गुजरा हुआ समय (Past) है और दूसरा कल (Tomorrow) आने वाला समय (Future)। गुजरा हुआ अतीत या इतिहास है। आने वाला भविष्य है। अतीत या इतिहास ज्ञानवर्धन (Knowledge Enhancement) का एक साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। अतः हम संक्षेप (Briefly) में आज के दिन का इतिहास में महत्व से आपको रूबरू करा रहे हैं।
सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की…
क्या आप जानते हैं कि 95 साल पहले आज ही के दिन यानी 14 मार्च 1931 को भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ था। आज ही के दिन 1998 में सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं।
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख
घटनाएं
1939 – स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की थी।
1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रांति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया था।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना था।
2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी थी।
2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया था।
2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
2013 – शी चिनफिंग ने चीन की बागडोर संभाली थी।
2016 – रूस ने सीरिया से अपनी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की थी।
आज ही इनका हुआ था जन्म, जानिए वर्ष
1879 – अलबर्ट आइंस्टाइन – दुनिया के महान भौतिक वैज्ञानिक।
1905 – फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।
1913 – एसके पोट्टेक्काट्ट – प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – आमिर खान – बॉलीवुड के पापुलर एक्टर।
आज ही इनका हुआ था निधन, जानिए साल
1883 – कार्ल मार्क्स – एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे।
1986 – केसी अब्राहम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता।
2018 – स्टीफन हॉकिंग – ब्रिटेन के विश्व प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
2023 – डॉ. वेदप्रताप वैदिक – वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक।
आज के महत्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस।
No Comment! Be the first one.